
बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर राज कुमार राव का कहना है कि वह 100 करोड़ कमाने के लिये फिल्मों में काम नही करते हैं। राज कुमार राव के अभिनय के दर्शक कायल है लेकिन उनकी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल दिखाती नजर नहीं आती है।
राजकुमार राव ने कहा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना किसी के हाथ में नहीं होता। मेरी फिल्में सफल होती हैं, घाटे में नहीं जाती, मैं इससे खुश हूं। लोग मेरे अभिनय की, मेरे काम की तारीफ करते हैं, मुझे उससे संतुष्टि मिलती है। मैं बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के लिए फिल्में नहीं करता हूं।
राज कुमार राव ने कहा , मेरा काम अभिनय करना है। मेरी पिछली फिल्में- बरेली की बर्फी हो या न्यूटन या ट्रैप्ड.. सभी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है। इसीलिए ऐसी बात नहीं है कि फिल्में घाटे में जाती हैं। वर्ना मुझे लगातार काम नहीं मिल रहा होता। बाकी बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों की जिममेदारी मेरी नहीं है। दर्शक मेरे काम से खुश हैं.. तो मैं खुश हूं।
Home / Entertainment / Bollywood / फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना किसी के हाथ में नहीं होता : राजकुमार राव
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website