Saturday , May 30 2026 11:19 PM
Home / Off- Beat / सांसद ने सदन में बहस करते हुए गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, मिला ये रिएक्शन (Video viral)

सांसद ने सदन में बहस करते हुए गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, मिला ये रिएक्शन (Video viral)


गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के अनोखे तरीके सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । ऐसा ही एक मामलासामने आया जब एक सांसद ने संसद में बहस के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। इटली में संसद सत्र के दौरान जब बहस चल रही थी, तभी एक सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। उनकी गर्लफ्रेंड दर्शक दीर्घा में बैठी हुई थी।

घटना बीते गुरुवार की है। सांसद का नाम फ्लेवियो डी मुरो है, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम एलिसा डी लिओ है। एलिसा ने उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद सांसद फ्लेवियो के साथी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। हालांकि सदन के स्पीकर रॉबर्टो फिको ने बहस के दौरान सांसद फ्लेवियो के ऐसा करने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आपके इस कारनामे से प्रभावित जरूर हूं, लेकिन सदन की कार्यवाही के बीच आपका हस्तक्षेप सराहनीय नहीं है।

दरअसल, जिस वक्त सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, उस समय सदन में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण पर बहस चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लेवियो और एलिसा पिछले छह साल से इटली के वेंटीमिग्लिया में एक साथ रह रहे हैं। एलिसा उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में सबसे करीबी हैं। 33 वर्षीय सांसद फ्लेवियो डी मुरो ने पिछले साल मार्च में निचले सदन का चुनाव जीता था। वह लीग पार्टी के सदस्य हैं।