Friday , September 11 2026 10:09 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मुबारकां’ का फर्स्ट लुक, डबल रोल में दिखेंगे अर्जुन कपूर

‘मुबारकां’ का फर्स्ट लुक, डबल रोल में दिखेंगे अर्जुन कपूर

9
मुंबई: अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ की पहली झलक लॉन्च कर दी गई है। इसमें अर्जुन डबल रोल में दिख रहे हैं। पहली बार सरदार के किरदार में दिखेंगे। इससे पहले वह ‘औरंगजेब’ में भी डबल रोल निभा चुके हैं।

फिल्म में अर्जुन के अलावा उनके रीयल लाइफ चाचा यानी कि अनिल कपूर भी हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में अनिल कपूर, अर्जुन के चाचा ही बने हैं। वहीं अर्जुन दो जुड़वे भाई चरण और करण का किरदार कर रहे हैं।

अर्जुन ने ट्विटर पर पहली झलक जारी करते हुए कहा है ‘मिलें करणवीर और चरणवीर सिंह से।’ फोटो में अर्जुन अपने सरदार लुक में दिख रहे हैं। फिल्म में पंजाबी भाषा जमकर इस्तेमाल हुआ है और इसके ज्यातर हिस्सों की शूटिंग चंडिगढ़ में की जा रही है, बाकी शूटिंग लंदन में होनी है। अगले साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *