Wednesday , May 31 2023 3:31 AM
Home / Entertainment / Bollywood / नीरजा से प्रेरित हुई :सोनम कपूर

नीरजा से प्रेरित हुई :सोनम कपूर

10
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह नीरजा भनोट से प्रेरित हुई है। सोनम ने इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘नीरजा’ में दिवंगत हवाई परिचारिका नीरजा भनोत की भूमिका निभाई थी। उनका कहना है कि उन्हें इस चरित्र ने कई मायनों में प्रेरित किया है। नीरजा को आज उनके 53वें जन्मदिन पर याद करते हुए सोनम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जन्मदिन मुबारक नीरजा। मैं किसी अन्य दिन के बजाय आपके जन्मदिन का जश्न मनाऊंगी। आप हमेशा अंधेरे में एक प्रकाश मार्गदर्शक बनती रही हैं। आपने एक से अधिक तरीकों से मुझे प्रेरित किया है।

सोनम ने लिखा, ‘आपकी भूमिका को निभाकर मैंने करुणा, धैर्य, दया और सबसे बड़ी बात खुद के लिए लायक बनना सीखा है। धन्यवाद और जन्मदिन मुबारक लाडो।’ गौरतलब है कि राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म‘नीरजा’में सोनम ने नीरजा भनोत की भूमिका निभायी है जिन्होंने 1986 में कराची से अगवा पैन एएम की उड़ान संख्या 73 में सवार यात्रियों की जान बचाने के दौरान अपनी जान दे दी। नीरजा को मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया था।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This