
अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच से जुड़ी एक किट को मंजूरी मिल गई है। ये किट संक्रमण की जांच महज 5 मिनट में ही नतीजे जारी करेगी। अमेरिका की दवा कंपनी एबोट (Abbott ) ने इसे बनाया है। अमेरिकी दवा रेग्युलेेटर USFDA ने भी इसे मंजूरी दे दी है। कंपनी का कहना है कि अगले हफ्ते से इस किट को बनाना शुुरू कर देंगे। खास बात यह है कि यह इतना हल्का और छोटा किट है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना बेहद आसान है। एबॉट लेबोरेटरीज ने एक बयान में कहा कि अमेरिका के खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने जल्द से जल्द, अगले हफ्ते तक स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं को इसे मुहैया कराने के लिए इसे आपात मंजूरी दी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website