Wednesday , May 27 2026 8:22 AM
Home / News / निक्की हेली ने उड़ाया ट्रंप की अज्ञानता का मजाक (video viral)

निक्की हेली ने उड़ाया ट्रंप की अज्ञानता का मजाक (video viral)


न्यूयॉर्कः अपने पद को साल के अंत में छोड़ने की घोषणा के कुछ दिन बाद संयुक्त राष्ट्र में भारतवंशी अमेरिकी राजदूत निक्की हेली (46) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इगो और सांस्कृतिक अज्ञानता का मजाक उड़ाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेली ने 9 अक्तूबर को घोषणा की थी कि वह संयुक्त राष्ट्र के अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। माना जा रहा था कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए ऐसा कर रही हैं, लेकिन वह अपनी घोषणा के बाद से ही इससे इंकार करती रही हैं।
हेली ने न्यूयॉर्क 2018 अल्फ्रेंड स्मिथ डिनर के दौरान पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप के हंसने का मजाक उड़ाया। उन्होंने सबसे पहले उनकी अतिसंवेदनशीलता को लेकर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘वॉशिंगटन में हर किसी ने मुझे इस भाषण के लिए सुझाव दिया। सब ने एक ही बात कही, किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति के बारे में मजाक मत करना। इसलिए, सबको शुभरात्रि’। उनके ऐसा कहते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
उन्होंने सीनेटर एलिजाबेथ वारन और ट्रंप के बीच चल रही लड़ाई का भी मजाक उड़ा। बता दें कि वारन ने हाल ही में एक डीएनए टेस्ट के परिणाम को रिलीज किया है जिसमें छह से 10 पीढ़ी पुराने मूल अमेरिकियों के अस्तित्व का पता चलता है। हेली ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने आज सुबह मुझे बुलाया और मुझे कुछ अच्छा सुझाव दिया, उन्होंने कहा कि अगर मैं छोटी बातों में अटक जाऊं तो उनकी उपलब्धियों की तारीफ करना शुरू कर दूं।’