Sunday , September 13 2026 12:45 AM
Home / Entertainment / निकोल किडमैन : मैंने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ काम नहीं किया है

निकोल किडमैन : मैंने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ काम नहीं किया है


तीन दशक से अधिक समय तक फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेत्री निकोल किडमैन को लगता है कि उन्हें अभी भी बहुत कुछ करना है और उन्हें उम्मीद है कि उनका सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। वैरायटी डॉट कॉम ने किडमैन के हवाले से कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम नहीं किया है। मुझे उम्मीद है लोगों के साथ असाधारण रूप से काम करने का मौका मिलेगा।”
अब, वह कुछ अप्रत्याशित परियोजनाओं में काम करने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में कम बजट की परियोजना पर काम करना चाहती हूं, जहां आपको देने के लिए पैसे ना हो। बस आप वहां पहुंचें और अपना काम करें। यही वजह है कि मैं ‘डिस्ट्रॉयर’ की तरह काम करती हूं।