Monday , May 25 2026 5:49 PM
Home / Sports / इसे कहते हैं रॉयल पर्सनालिटी! मुंबई इंडियंस को मिली थी हार, पर यूं हार्दिक पंड्या से मिले मुकेश अंबानी-नीता अंबानी

इसे कहते हैं रॉयल पर्सनालिटी! मुंबई इंडियंस को मिली थी हार, पर यूं हार्दिक पंड्या से मिले मुकेश अंबानी-नीता अंबानी


पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। टीम इस साल भी खिताब जीतना तो दूर प्लेऑफ की रेस से बेहद शर्मनाक तरीके से बाहर हो गई। इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना फीका रहा कि टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर खिसक गई। इस खराब प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ कप्तान हार्दिक पंड्या फैंस के निशाने पर आ गए हैं वहीं दूसरी तरफ मैदान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही मुंबई – इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने कुल 14 मुकाबले खेले लेकिन टीम का कॉम्बिनेशन और रणनीति पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। पूरे टूर्नामेंट में मुंबई की टीम सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब रही जबकि 10 मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। महज 8 अंकों के साथ टीम का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाए गए हार्दिक पंड्या के नेतृत्व और उनके निजी प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
मैच के बाद अंबानी परिवार से मिले हार्दिक – लगातार मिल रही हार और आलोचनाओं के बीच मैदान से मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार और कप्तान हार्दिक पंड्या का एक नया वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मैच खत्म होने के बाद जब टीम मैदान पर मौजूद थी तब मुंबई इंडियंस के मेंटर्स और मालिकों का ग्रुप खिलाड़ियों से बातचीत करने पहुंचा। इसी दौरान हार्दिक पंड्या रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ बातचीत करते हुए नजर आए।
मुकेश अंबानी का रिएक्शन हुआ वायरल – वायरल हो रहे इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान मुकेश अंबानी के एक छोटे से जेस्चर ने खींचा। जब हार्दिक पंड्या अंबानी परिवार से बात कर रहे थे तभी बातचीत के दौरान मुकेश अंबानी ने आगे बढ़कर हार्दिक के कंधे पर धीरे से थपकी दी। संकट और आलोचनाओं के इस दौर में देश के मुकेश अंबानी द्वारा कप्तान का इस तरह हौसला बढ़ाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
क्या अगले सीजन में कप्तान बने रहेंगे हार्दिक? – लगातार दो सीजन में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद अब यह सवाल बड़ा हो गया है कि क्या आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या को ही कप्तान बनाए रखेगा या फिर कप्तानी की बागडोर किसी नए खिलाड़ी के हाथों में सौंपी जाएगी।