Sunday , April 26 2026 12:57 PM
Home / News / UAE में लॉकडाउन दौरान ऑनलाइन विवाह की मिली इजाजत, अन्य कागजी काम भी होंगे शुरू

UAE में लॉकडाउन दौरान ऑनलाइन विवाह की मिली इजाजत, अन्य कागजी काम भी होंगे शुरू


कोरना वायरस पूरी दुनिया के लोगों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है। कोराना लॉकडाउन से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। लॉकडाउन दौरान बहुत से लोग दूसरी जगहों पर फंस गए हैं, ऐसे में कई शादी विवाह आदि कार्यक्रमों की तारीखें भी आगे बढ़ानी पड़ी है। कुछ लोगों ने सोशल नेटवर्क का सहारा लेकर शादी के रिश्ते पक्के कर लिए हैं। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन शादी सेवा शुरू कर दी है। इसके तहत जोड़े ऑनलाइन निकाह कर पाएंगे।
साथ ही अन्य कागजी काम भी ऑनलाइन ही होगा। यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक न्याय मंत्रालय ने दो दिन पहले कहा कि शादी के लिए कागजी काम करना और मंजूरी लेना भी ऑनलाइन ही हो पाएगा। यूएई में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट से उड़ानें बंद है। मॉल्स में सन्नाटा पसरा हुआ है, सभी काम बंद हैं, लोगों से घरों में रहने की अपील है और उसका कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक दुनियाभर में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बताया गया कि किस तरह से आनलाइन शादी होगी। साइट पर जाकर दोनों पक्षों के लोग काजी के साथ वीडियो लिंक से निकाह के लिए एक तारीख का चयन करेंगे। इस प्रक्रिया में काजी, जोड़े और गवाहों की पहचान की पुष्टि करेगा और फिर इस शादी को लीगल कराने के लिए एक विशेष अदालत को शादी का प्रमाण पत्र भेज देगा। जोड़े को एसएमएस के जरिए शादी के प्रमाण पत्र की पुष्टि प्राप्त होगी।