
भारत और पाकिस्तान ने एक दिन आगे पीछे अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। पाकिस्तान में यह 14 अगस्त को, जबकि भारत में एक दिन बाद 15 अगस्त को मनाया गया। लेकिन इस मौके पर भारतीयों और पाकिस्तानियों के जज्बे में साफ फर्क नजर आया। इसका सबूत वाघा-अटारी बॉर्डर पर नजर आया, जहां भारत की तरफ के स्टैंड तो खचाखच भरे रहे लेकिन पाकिस्तानी साइड सन्नाटा पसरा रहा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बुरहान उद्दीन नामक एक अफगान यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को वाघा बॉर्डर पर भारत की तरफ से बनाया गया है। वीडियो में एक भारतीय ने बॉर्डर के दोनों तरफ के अंतर को दिखाया है। इसमें पाकिस्तान का स्टैंड पूरा खाली है और उसमें शायद ही कोई नजर आ रहा है। NBT इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पाकिस्तानियों के देश प्रेम की खुली पोल — वीडियो में युवक कहता है कि वाघा बॉर्डर में बैठा हूं। जैसे आप बॉर्डर पर बैठते हो देश अपना लव वाला सॉन्ग लगाता है। तो देशभक्ति गाने भारत के बॉर्डर पर तो चल रहा है, लोग बहुत एनजॉय भी कर रहे हैं। इसके बाद युवक कहता है कि अब मैं आपको पाकिस्तान में दिखाता हूं कि पाकिस्तानी लोगों ने क्या चला रखा है।
पाकिस्तान के स्टैंड में दर्शक ही नहीं – इसके बाद युवक कैमरे का एंगल बॉर्डर के पार पाकिस्तानी हिस्से की तरफ घुमाता है और कहता है कि “एक तो यहां पब्लिक नहीं है। भाई साहब कोक स्टूडियो चला रखा है आतिफ असलम का।” कैमरे पाकिस्तानी साइड दर्शकों के स्टैंड के ऊपर स्क्रीन पर फोकस करता है, जहां एक वीडियो चल रहा होता है। नीचे स्डेडिम में नाम मात्र के लोग दिखाई देते हैं।
पाकिस्तान की तरफ दर्शकों का कम होना साफ बताता है कि पाकिस्तानियों में देश प्रेम कम हो रहा है। बुरहान उद्दीन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “पाकिस्तानियों के दिलों से देशभक्ति धीरे-धीरे खत्म हो रही है। ऐसा लगता है कि लोगों को अब इसमें कोई दिलचस्पी नहीं रही।” उन्होंने आगे लिखा, “असीम मुनीर की लीडरशिप में पाकिस्तान को किसी और दुश्मन की जरूरत नहीं है।”
पाकिस्तान ने बढ़ाई है दर्शकों के बैठने की क्षमता – पाकिस्तान की तरफ दर्शकों में कमी ऐसे समय में देखी गई है, जब इस साल की शुरुआत में ही पाकिस्तान की पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इसी साल बॉर्डर पर नए एरिना का उद्घाटन किया था। नए निर्माण में पाकिस्तान ने अपनी तरफ दर्शकों के बैठने की क्षमता को पूरी तरह बढ़ा दिया था। इसके साथ ही पार्टीशन थीम वाला पार्क और म्यूजियम बनाया गया था। पाकिस्तान की ये सारी कवायद भी दर्शकों को खींचने में नाकाम हो रही है।
Home / Uncategorized / पाकिस्तान की बेइज्जती, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खाली रहा वाघा-अटारी बॉर्डर वाला स्टैंड, कोई पहुंचा ही नहीं, वीडियो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website