
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बंगाल की राजनीति गरमाती जा रही है। टीएमसी ने इस हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है। अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की। महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं और हमले हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया। उन्होंने एक महिला के चेहरे को हाइलाइट करते हुए उसे बीजेपी कार्यकर्ता बताया। महुआ मोइत्रा ने उसी महिला कार्यकर्ता की गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर कीं और BJP को जंगली बताते हुए पश्चिम बंगाल में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।
महुआ मोइत्रा ने तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में महिला को हाथों से अभिषेक बनर्जी पर कुछ फेंकते हुए दिखाया जा रहा है। महुआ मोइत्रा ने उस महिला के चेहरे पर लाल घेरा बनाते हुए कहा कि यह महिला सुष्मिता दत्ता है। उन्होंने उसे बीजेपी कार्यकर्ता बताया। उसके बाद दो और तस्वीरें पोस्ट कीं, एक में सुष्मिता दत्ता अग्निमित्रा पॉल के गलते लगते नजर आ रहीं हैं, वहीं दूसरी में गृह मंत्री अमित शाह के आगे हाथ जोड़कर खड़ी हैं।
‘बीजेपी झूठ फैलाना बंद करो’ – महुआ मोइत्रा ने तीनों तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘गंदी, जंगली BJP— झूठ फैलाना बंद करो। आम लोग TMC पर हमला नहीं कर रहे हैं। BJP कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता, जो BJP के शीर्ष नेताओं के साथ देखी गई थीं, कैमरे में अभिषेक बनर्जी पर पत्थर फेंकते हुए पकड़ी गईं। यह BJP की गुंडागर्दी है।
‘गंदी राजनीति, गंदे हमले’ – इससे पहले महुआ मोइत्रा ने BJP की पश्चिम बंगाल इकाई की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य को कुछ ही हफ़्तों में गटर में घसीट लिया गया है। अभिषेक बनर्जी पर हुए जिस हमले को उन्होंने कायराना हमला बताया। उसकी निंदा करते हुए उन्होंने लिखा कि बंगाल बीजेपी पर शर्म आती है – गंदी राजनीति, गंदे हमले।
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ था हमला – उनकी यह टिप्पणी तब आई जब दक्षिण 24 परगना में मारे गए TMC कार्यकर्ता संजू कर्मकार के परिवार से मिलने के दौरान अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। अभिषेक बनर्जी पर अंडे, पत्थर, और डंडे फेंके गए। इस हमले के बाद जिससे तृणमूल कांग्रेस और BJP के बीच एक नया राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है।
ममता बनर्जी भी भड़कीं – ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि शासक अब हत्यारे बन गए हैं। भाजपा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। टीएमसी की उस पोस्ट में कहा गया कि अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर चुनाव बाद हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया। भाजपा-समर्थित उपद्रवियों के हमले के बावजूद वह पीछे नहीं हटे और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे।
Home / Uncategorized / महुआ मोइत्रा ने BJP को कहा गंदी और जंगली, अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद पोस्ट कीं अमित शाह और अग्निमित्रा पॉल समेत 3 तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website