Wednesday , April 22 2026 12:10 AM
Home / Uncategorized / पाकिस्तान की खुशी ज्यादा देर नहीं टिकने वाली, ईरान ने चाबहार पोर्ट पर दे दिया भारत को बड़ा भरोसा

पाकिस्तान की खुशी ज्यादा देर नहीं टिकने वाली, ईरान ने चाबहार पोर्ट पर दे दिया भारत को बड़ा भरोसा


भारत की मदद से बन रहे रणनीतिक चाबहार बंदरगाह का काम पश्चिम एशिया युद्ध की वजह से रुका पड़ा है। ऐसे में पाकिस्तान मन ही मन खुश हो रहा था, मगर अब उसकी यह खुशी ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। दरअसल, ईरान ने यह भरोसा दिलाया है कि एक बार जैसे ही यह युद्ध खत्म होगा, बंदरगाह को पूरा करने का काम तेजी से कर लिया जाएगा। चाबहार को मध्य एशिया के लिए गोल्डन गेट माना जाता है। ईरानी राजदूत का यह बयान ऐसे नाजुक वक्त पर आया है जब भारत ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है। प्रतिबंधों में छूट की अंतिम समयसीमा 26 अप्रैल, 2026 नजदीक आ रही है।
युद्ध थमे तो तेजी से होगा चाबहार का काम: ईरानी राजदूत – युद्ध के दौरान चारो ओर बमबारी हो रही है। पूरे पश्चिम एशिया में संकट बढ़ गया है। ऐसे में ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फथाली ने कहा है कि ईरान का भारत के साथ आर्थिक संपर्क बना हुआ है। यह युद्ध के दौरान भी स्थिर बना हुआ है। युद्ध बंद होने के बाद हालात सुधरने पर इसमें और तेजी आएगी।
दो देशों के बीच संबंध आपसी हित और भरोसे की बुनियाद पर टिके होते हैं। ईरान का भारत के साथ आर्थिक संपर्क बना हुआ है। यह युद्ध के दौरान भी स्थिर बना हुआ है। युद्ध खत्म होने के बाद हालात सुधरने पर इसमें और तेजी आएगी।
भारत-ईरान के संबंध युद्ध के बाद भी सकारात्मक रहेगा – मोहम्मद फथाली ने कहा कि युद्ध के दौरान जो बाधाएं हैं, वो महज गतिरोध हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान का भारत-ईरान आर्थिक संबंधों के भविष्य को लेकर नजरिया खासतौर पर युद्ध के बाद पॉजिटिव है।
फथाली ने कहा-दो राष्ट्रों के बीच आर्थिक सहयोग आपसी हित और भरोसे पर टिका होता है। इसमें आगे के विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षमता होती है।