
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग को अपने चुनाव क्षेत्र अंग मो किओ से दोबारा चुन लिया गया है। शुक्रवार को हुए आम चुनाव में सत्ताधारी दल पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) की भारी मतों से जीत हासिल की है। देश के 93 संसदीय सीटों में से 83 पर पीएपी ने जीत प्राप्त की है। ली और उनके दल को 71.91 प्रतिशत मत मिले हैं। वहीं ली ने वोट शेयर को “सम्मानजनक” बताया है। पीएपी के पोस्ट-रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “हमारे पास स्पष्ट जनादेश है, लेकिन लोकप्रिय वोट का प्रतिशत उतना अधिक नहीं है जितना मुझे उम्मीद थी।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website