Thursday , October 29 2026 11:57 AM
Home / Off- Beat / फ्लाइट की उड़ान में हुई देर तो भड़का पैसेंजर, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़

फ्लाइट की उड़ान में हुई देर तो भड़का पैसेंजर, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़


इंडिगो की फ्लाइट में पायलट (Indigo Pilot) के साथ एक यात्री ने उस समय मारपीट कर दी जब वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है पायलट (Indigo Pilot) यात्रियों के सामने कुछ अनाउंसमेंट कर रहा है तभी पीछे से पीले रंग की हूडी पहना एक शख्स आता है उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद एक एयर होस्टेस कहती हुई सुनाई दे रही है कि आपने जो भी किया गलत किया। इस बात को सुनकर वह शख्स फिर से कहता है कि हम कितनी देर से बैठे हैं।
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Capt_Ck नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि एक यात्री ने इंडिगो के कैप्टन को थप्पड़ मारा क्योंकि वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था। इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग इस वीडियो के नीचे जमकर कमेंट कर रहे हैं।
पैसेंजर पर कार्रवाई की मांग – वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि पायलट या फिर केबिन क्रू का उड़ान में देरी से क्या लेना देना है। वह अपना काम कर रहे थे। ऐसे में मारपीट करने वाले पैसेंजर को गिरफ्तार करके नो-फ्लाई की लिस्ट में डालना चाहिए। पैसेंजर की फोटो भी पब्लिश करनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि, फ्रस्टेशन किसी यात्री को क्रू सदस्य पर फिजिकल हमला करने का अधिकार नहीं देती है।