
91 साल के हेफनर का निधन हो गया है। उनकी मौत के वक्त भी प्लेबॉय 43 मिलियन डॉलर की कंपनी है। प्लेबॉय मैगजीन की शुरुआत 60 साल पहले 1953 में हुई थी। ये मैगजीन अपने कॉन्टेंट को लेकर पुरुषों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह मैगजीन आर्टिकल्स के अलावा खूबसूरत महिलाओं के लिए हमेशा जानी गई।
बीते कुछ दिनों से बीमार होने के चलते वह लाइमलाइट से दूर थे। अगस्त में ‘प्लेब्वॉय’ के सालाना प्रोग्राम से भी वह दूर रहे थे। अमेरिकी बिजनेसमैन और एडल्ट मैग्जीन के पब्लिशर ह्यू हेफनर ने क्रिस्टल हैरिस के साथ 31 दिसंबर, 2012 को एक निजी समारोह में शादी की थी। उस समय हेफनर 86 और हैरिस 26 साल की थीं। उनकी ये तीसरी शादी थी। जो काफी चर्चा में रही थी।
हेफनर ने एक ऐसा ब्रैंड तैयार किया जिसने 20वीं सदी के आखिरी पांच दशकों के लिए सेक्शुअल कल्चर को न सिर्फ परिभाषित किया बल्कि उसे नई दिशा दी।सेना में सेवा देने के बाद हेफनर ने कॉलेज जॉइन किया। पब्लिशिंग इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें प्लेबॉय का आइडिया आया। हेफर की लाइफस्टाइल की चमक उनके द्वारा बनाए एंटरप्राइज से ज्यादा रही है।
Home / Entertainment / प्लेबॉय मैगजीन के मालिक हेफनर का निधन, 86 की उम्र में 26 साल की लड़की से की थी शादी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website