
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ ईरानी महिलाओं की रिहाई की मांग की है, जो कथित तौर पर ईरान की जेल में हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इन महिलाओं की तस्वीरों वाला एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि ईरान में इन महिलाओं को जल्दी ही फांसी की सजा देने की तैयारी की जा रही है और दुनिया चुपचाप देख रही है। ट्रंप ने लिखा कि मैं ईरानी नेताओं से गुजारिश करूंगा कि वो इन महिलाओं को नुकसान ना पहुंचाएं, इसके लिए मैं उनका आभारी रहूंगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिकी डेलीगेशन से जल्दी ही बातचीत करने वाले ईरान के नेताओं से कहूंगा कि आप इन महिलाओं को रिहा कर देते हैं तो मैं इसकी बहुत सराहना करूंगा। मुझे विश्वास है आप ऐसा करेंगे और महिलाएं भी इसका सम्मान करेंगी। कृपया उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचाएं। यह हमारी बातचीत की बेहतरीन शुरुआत होगी।’ बीबीसी ने बताया है कि ईरान के अटॉर्नी जनरल ने आठ महिलाओं की फांसी की खबरों को खारिज किया है।
ईरान की महिलाओं को लेकर यह पोस्ट अयाल याकोबी ने की है। याकोबी खुद को ऑनलाइन यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया का ग्रेजुएट और MIT का आने वाला छात्र बताते हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस्लामिक रिपब्लिक ईरान आठ महिलाओं को फांसी देने की तैयारी कर रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
याकोबी की इस पोस्ट में इन आठ महिलाओं की तस्वीरें हैं, जिनको कथित तौर पर ईरान में फांसी देने की तैयारी हो रही है। इन महिलाएं को जनवरी के प्रदर्शनों में गिरफ्तार किया गया है। इनकी फांसी पर कोई स्वतंत्र सत्यापन सामने नहीं आया है लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए ईरान से इनकी रिहाई की अपील कर दी है।
कौन हैं ये महिलाएं – इस वायरल पोस्ट में जिन आठ युवतियों की तस्वीर हैं। उनके नाम बीता हेम्मती, गजल गलंदरी, गोलनाज नराघी, वीनस हुसैन नेजाद, पनाह मोवाहेदी, एंसियेह नेजाती, महबूबेह शबानी और डायना ताहेर अबादी बताए गए हैं। हेम्मती पर इस साल जनवरी में ईरान में हुए प्रदर्शनों के दौरान विद्रोह भड़कान के आरोप हैं।
हुसैन नेजाद पर विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने का आरोप लगा है। वहीं गोलनाज नराघी तेहरान के एक अस्पताल में 37 वर्षीय इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ हैं और जनवरी से जेल में हैं। शबानी को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। ये सभी आठ गिरफ्तारियां जनवरी को विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी होने का दावा है।
Home / Uncategorized / ‘प्लीज इन्हें नुकसान मत पहुंचाना’, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान से 8 महिलाओं को रिहा करने की अपील, शेयर की तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website