Sunday , August 16 2026 7:57 PM
Home / News / पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को कहा धन्यवाद, इजरायली प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी थी बधाई

पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को कहा धन्यवाद, इजरायली प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी थी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को धन्यवाद कहा है। दरअसल, एक दिन पहले भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इजरायली पीएम ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी।
पीएम मोदी ने क्या कहा? – प्रधानमंत्री नेतन्याहू, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत-इजरायल की विशेष रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हो, जिससे नए अवसर खुलें और हमारे देशों के लोगों के बीच गहरे संबंध बनें।
सबसे अच्छा समय आना बाकी – भारत और मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई। भारत और इजराइल को एक साल के अंतर पर आजादी मिली। हम दो प्राचीन देश हैं, जो अपने लोगों के लिए बेहतर जीवन लाने के मकसद से मिलकर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी इनोवेशन और दोस्ती की कोई सीमा नहीं है। सबसे अच्छा समय तो अभी आना बाकी है!
दूतावास ने भी की थी पोस्ट – इजरायली पीएम के अलावा भारत में इजरायली दूतावास ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। अपने बधाई संदेश में उन्होंने लिखा था कि इजराइल के लोगों की ओर से, भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! भारत की आजादी, लोकतंत्र और अनेकता में एकता की यात्रा हम सभी को प्रेरित करती है। भारत निरंतर प्रगति करता रहे। भारत और इजराइल की बढ़ती साझेदारी हमारी गहरी दोस्ती और एक बेहतर भविष्य के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
राजदूत ने जारी किया Video – इसके अलावा भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने खुद वीडियो जारी कर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। अजार ने कहा था कि आज हम भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। भले ही भारत और इजराइल आकार में अलग-अलग हों, लेकिन हमारी प्राचीन विरासत और राष्ट्रीय पुनरुत्थान समान हैं। हमें इजरायल और इंडिया की दोस्ती पर गर्व है और हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
फ्रांस के राष्ट्रपति को भी कहा शुक्रिया
नेपाल के पीएम को भी कहा धन्यवाद
गुयाना के राष्ट्रपति का जताया आभार