Monday , June 22 2026 11:56 AM
Home / News / पुर्तगालः मार्केलो रेबेलो डी सूजा दोबारा चुने गए राष्ट्रपति, मिले 61 प्रतिशत वोट

पुर्तगालः मार्केलो रेबेलो डी सूजा दोबारा चुने गए राष्ट्रपति, मिले 61 प्रतिशत वोट


पुर्तगाल में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया गया। चुनाव में उदारवादी निवर्तमान राष्ट्रपति और उम्मीदवार मार्केलो रेबेलो डी सूजा हैं को एक बार फिर 5 साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिया गया है। हालांकि अभी चुनाव का पूरा रिजल्ट सामने नहीं आया है, लेकिन फिलहाल उनको 61 प्रतिशत वोट मिले हैं।
पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है जबकि संसद एवं सरकार के पास ही विधायी शक्तियां होती हैं। सूजा (72) को राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में सबसे आगे माना जा रहा था। मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सूजा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं।
चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा करने के साथ ही मतदान के घंटों में भी बढ़ोत्तरी की थी ताकि भीड़ एकत्र नहीं हो। इसके अलावा मतदाताओं को अपने साथ पैन और सैनिटाइजर लाने को कहा गया था।