
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर आज यूक्रेन युद्ध को लेकर अलास्का में ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस वार्ता के लिए पुतिन एक दशक के बाद अमेरिका की जमीन पर पहुंचे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर आज शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) अमेरिका के अलास्का प्रांत में मुलाकात की। इस हाईप्रोफाइल शिखर वार्ता में यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह शिखर सम्मेलन यूक्रेन में संघर्ष की दिशा ही नहीं, बल्कि यूरोप की सुरक्षा को भी निर्धारित कर सकता है। इस शिखर सम्मेलन में किसी भी सफलता की गारंटी नहीं है, लेकिन आगे की बातचीत के लिए राह खोलने में महत्वपूर्ण हो सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पहले ही कह चुके हैं कि यूक्रेन के बिना यूक्रेन के बारे में कोई फैसला नहीं हो सकता है। हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि आगे की बातचीत में जेलेंस्की शामिल हो सकते हैं।
Home / Uncategorized / सकारात्मक बातचीत… पुतिन के साथ ढाई घंटे की बैठक के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, जल्द ही नाटो और जेलेंस्की से करेंगे बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website