Friday , June 26 2026 6:35 AM
Home / Uncategorized / वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप, एक मिनट में दो बार कांपी धरती, राजधानी काराकस में इमारतें जमींदोज

वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप, एक मिनट में दो बार कांपी धरती, राजधानी काराकस में इमारतें जमींदोज


वेनेजुएला में बुधवार को शाम को दो बहुत तेज भूकंप आए, जिसमें जानमाल के बड़े नुकसान की आशंका है। खासतौर से राजधानी काराकस में नुकसान हुआ है, जहां कई इमारतों जमींदोज हो गईं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र देश के कैरिबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में था, जो काराकस से 168 किलोमीटर (104 मील) पश्चिम में है। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर (8 मील) थी।
एपी के मुताबिक, जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि पहले भूकंप के ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का और ज्यादा भीषण भूकंप आया। दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर (10 मील) दक्षिण-पश्चिम में था। ये भूकंप वेनेजुएला में एक सदी से भी ज्यादा समय में एक साथ आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं।
यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। डोमिनिकन रिपब्लिक के अधिकारियों ने भी द्वीप के लिए अलर्ट जारी किया। प्यूर्टो रिको के लिए जारी एक और अलर्ट को जल्द ही हटा लिया गया। मौसम एजेंसी
हिलती इमारतों से भागे लोग – कराकस में भूकंप के बाद लोग हिलती हुई इमारतों से बाहर निकल आए। कई लोग सदमे में थे क्योंकि उन्होंने पूरी की पूरी दीवारें अपनी आंखों से गिरते हुए देखीं। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार देखे गए, जहां आमतौर पर रेस्तरां और अन्य कारोबारों में काफी चहल-पहल रहती है। कई इलाकों में इमारतों का मलबा बिखरा पड़ा है।
वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा है कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि कराकस के अल्तामिरा इलाके में घर और इमारतें गिरने से चिंताजनक हालात बन गए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भूकंप में काफी लोग घायल हुए हैं। उन्होंने सभी जरूरी इंतजाम करने की बात कही है।
सरकार मदद पहुंचाएंगी: कैबेलो – कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, ‘कुछ लोग परेशान हो सकते हैं लेकिन हम प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे हैं ताकि जिन्हें जरूरत है, उनकी मदद के लिए काम किया जा सकें। मैं लोगों से अपील करता हूं कि बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। एक-दूसरे को फोन कर पता करें कि किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है।
नेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने फिलहाल लोगों से बाहर ही रहने का आग्रह किया क्योंकि बाद के झटकों (आफ्टरशॉक्स) से कुछ इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है। सरकार की ओर से अभी मरने वालों या घायलों का कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। आंकड़े सामने आने में कुछ समय लग सकता है।
‘हमने अपनी आंखों से सब देखा’ – कराकस के निवासी रॉबर्टो डमास ने भूकंप की दहशत पर बात करते हुए कहा, ‘इमारत सचमुच अगल-बगल हिल रही थी। यकीन नहीं होता कि बिल्डिंग ऐसे झूल सकती है। भूकंप की ताकत इतनी ज्यादा थी कि हम चल रहे थे और झटकों की वजह से इधर-उधर गिर रहे थे। अपार्टमेंट में सब कुछ गिर गया।शुक्र है कि हम बाहर निकल पाए।’