
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट होनी की खबरें छाईं हुईं हैं। दरअसल, प्रियंका को हाल ही में पति निक जोनस के साथ लंदन की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान प्रियंका पिंक कलर टाॅप और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं।
इसके साथ पीसी ने ब्लैक जैकेट और टोपी पहन रखी हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका के टाॅप में उनका बेबी बंप दिख रहा है,जिसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेंग्रनेंट हैं।
वहीं निक की बात करें तो वह ग्रीन टी-शर्ट, जींस और लाॅन्ग कोट में हैंडसम दिखे। निक-प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रही हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक आए दिन फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में ये कपल काफी फेमस है। निकयंका की तस्वीरें सोशल साइट पर छाई रहती हैं। दोनों चाहे अपने काम में चाहे कितने भी बिजी क्यों न हो एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं।
प्रियंका के काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। यह फिल्म अरविंद अडिग की पुस्तक वाइट टाइगर पर आधारित है।
यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 1 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
Home / Entertainment / पति निक संग आउटिंग पर निकली प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें देख फैंस ने लगाए एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के कयास
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website