
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक कंट्रोवर्शियल किरदार में नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक, प्रियंका अमेजन स्टूडियोज की फिल्म ‘शीला’ में नजर आएंगी। ‘शीला’ में प्रियंका मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी। शीला 1981-1985 तक ओशो की सेक्रेटरी रही।
शीला ने ओरेगॉन के वास्को काउंटी में रजनीशपुरम आश्रम का प्रबंधन किया था। वह ओशो की सलाहकार थीं। ओरेगॉन में 1984 में शीला ने रजनीश को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। इस के बाद वह यूरोप चली गई थी। उस पर फोन टैपिंग, हत्या के प्रयास और लोगों को जहर देने के आरोप थे। इसके बाद उन्हें इन गुनाहों को कबूल करने पर 20 साल की जेल हो गई थी।
‘रेन मैन’ के डायरेक्टर बैरी लेविंसन ‘शीला’ को निर्देशित करेंगे। निक यारबॉरो ने इस फिल्म को लिखा हैं। इस फिल्म को एक्ट्रेस प्रियंका कुछ अन्य कंपनियों के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी करेंगी।
गौरतलब है कि मां आनंद शीला को लेकर नेटफ्लिक्स की डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ काफी चर्चित रही थी। वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा ‘स्काई इंज पिंक’ में देखा गया था।
Home / Entertainment / मां आनंद शीला के कंट्रोवर्शियल किरदार में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, ओशो की थी सेक्रेटरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website