Thursday , September 17 2026 2:40 AM
Home / Entertainment / प्रियंका ने पति संग शेयर की 2021 की पहली सेल्फी, स्टाइलिश चश्मा लगा कपल ने दिए पोज

प्रियंका ने पति संग शेयर की 2021 की पहली सेल्फी, स्टाइलिश चश्मा लगा कपल ने दिए पोज


पूरी दुनिया साल 2021 का अपने-अपने अंदाज मं स्वागत करते दिखे। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी इस सेलिब्रेशन में रंगे। जहां बिग बी ने फैमिली संग तो वहीं करीना ने फ्रेंड्स के साथ खास सेलिब्रेशन किया।
वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोकि इन दिनों लंदन में है उन्होंने ने भी पति निक जोनस के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है।
लुक की बता करें तो प्रियंका ब्लैक आटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं निक भी ब्लैक टी- शर्ट में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में जहां पीसी स्टाइलिश हैप्पी न्यू ईयर वाला चश्मा लगाए पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में निक ने वो चश्मा लगा रखा है।प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-‘अब चलिए, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। 2021 में सब कुछ अच्छा हो। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती।’
काम की बात करें तो प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म Text For You की शूटिंग के लिए लंदन में मौजूद हैं। दिसंबर में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद लागू प्रतिबंधों के चलते उन्हें एक बार फिर से ही घर में ही रहना पड़ा था।
इसके अलावा पीसी जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। यह फिल्म अरविंद अडिग की बुक व्हाइच टाइगर पर आधारित है। यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हो रही है।