
न्यूयॉर्क: प्रियंका चोपड़ा की आने वाली इंग्लिश फिल्म के शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का नाम Isn’t It Romantic है। फिल्म की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में उनके साथ अदाकार ऐडम डिवाइन हैं। शूटिंग की ये तस्वीरें न्यूयॉर्क में ली गईं।
बताते चलें कि ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैं। शूट के दौरान ऐडम ने प्रियंका को पीछे से पकड़ा हुआ है। प्रियंका ने काफी डीप नेक वाली ड्रैस पहनी हुई है। जिसके कारण उनकी ड्रैस खिसक गई और प्रियंका बार-बार उप्स मूमेंट होने से बची।
बताया जा रहा है कि इस सीन में प्रियंका खुद को नुकसान पहुंचाने जा रही थीं लेकिन ऐडम ने उन्हें बचा लिया।
बताते चलें कि प्रियंका ने इसके पहले भी अमेरिकन टीवी और सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ी है। उनकी टीवी सीरीज़ क्वॉन्टिको के दो सीज़न्स पूरे हो चुके हैं। वहीं उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच, बॉक्स ऑफिस पर तो बुरी तरह पिटी लेकिन सबने उनके किरदार को सराहा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website