
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ जल्द ही में चाची बनने जा रही हैं। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं। पिछले कुछ समय से सोफी की प्रेग्रेंसी की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थीं। इसी बीच हाल ही में सोफी को पति जो जोनस के साथ न्यूयाॅर्क की सड़कों पर देखा गया। हमेशा अपने बेबी बंप को छुपाने वाली एक्ट्रेस सोफी ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।
सोफी की बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों सोफी ब्लैक टी-शर्ट और स्किनफिट जैगिंग में दिख रही हैं। वहीं जो रेड टी-शर्ट, ब्लू जींस और अप्पर में कूल दिखे। इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए दोनों ने पहना हुआ है। कपल ने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया है। सोफी पति जो जोनस का हाथ थामे वॉक करती नजर आईं।
बता दें कि इसी फरवरी में अचानक खबरे आई कि सोफी चार महीनों से प्रेग्नेंट है और जल्द जो के बच्चे को जन्म देने वाली है। हालांकि अभी तक सोफी और जो के साथ साथ पूरे परिवार ने इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी। हालांकि अब तस्वीरों से सब साफ है। जानकारी के लिए बता दें कि सोफी टर्नर अभी महज 24 साल की ही हैं।
साल 2016 में सोफी और जो ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी।
Home / Entertainment / पहली बार पब्लिक प्लेस पर प्रियंका की जेठानी ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, 24 की की उम्र में मां बनने वाली हैं सोफी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website