Monday , February 17 2025 3:38 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर ने किया दीपिका पर कमेंट, तो पापा ने दिया ऐसा जवाब

रणवीर ने किया दीपिका पर कमेंट, तो पापा ने दिया ऐसा जवाब


मुंबईः अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, बीच में खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि हाल में अंबानी की पार्टी में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखे थे वहीं एक करण जौहर के चैट शो में दीपिका के एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह के साथ पहुंचे रणवीर ने कहा था कि दीपिका एक परफेक्ट मैरिज मटेरियल हैं और वह उनके साथ शादी करना चाहेंगे।

बता दें पिछले कुछ दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थी। कोई कह रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है तो किसी ने कुछ गड़बड़ी की आशंका जताई। मगर इन तमाम बातों पर रणवीर और दीपिका ने अंबानी की पार्टी में साथ पहुंचकर रोक लगा दी।

हाल ही में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ मौजूदगी दर्ज कराई थी। यहां दोनों ही सितारों ने कई तरह की बातें की। मगर रणवीर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर सभी हैरान थे।

रणवीर ने कहा ‘दीपिका निश्चित रूप से मैरिज मटैरियल है। मैं उनसे शादी करना चाहूंगा।’ इस बारे में जब दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा ‘दोनों ही युवा है। वो जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं। एक पिता होने के नाते मैंने दीपिका को पूरी आजादी दे रखी है कि वो अपने निर्णय खुद लें। इस मामले में भी वो जो करना चाहती है। इस बात के लिए वो आजाद है।’