Monday , September 21 2026 8:08 PM
Home / News / रिसर्च में दावाः कुत्तों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस !

रिसर्च में दावाः कुत्तों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस !


कोरोना वायरस के फैलने को लेकर विभिन्न देशों के वैज्ञानिक इसके लिए जिम्मेदार विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन कर रहे हैं। एक नई रिसर्च में दावा किया जा रहा है कि कुत्तों के जरिए भी कोरोना वायरस फैल सकता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आवारा कुत्तों, खासकर उनकी आंतों की इस महामारी की उत्पत्ति में भूमिका है।

मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड एवोल्यूशन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, यह बीमारी सांपों से शुरू होकर कई प्रजातियों में होती हुई हाल ही में पेंगोलिन तक पहुंची है। अध्ययन में कहा गया है कि संभवत: इन सभी जानवरों का कोविड-19 के संक्रमण को एक दूसरे के बीच फैलाने में हाथ रहा है।

इस प्रकार यह चमगादड़ों तक और उसके बाद इंसानों तक पहुंचा। कनाडा में ओटावा यूनिवर्सिटी के शिहुआ शिया के अनुसार इन जानवरों से लिए गए वायरस काफी अलग हैं। पूरी दुनिया में वैज्ञानिक उन प्रजातियों का पता लगाने में जुटे हैं जिनसे कोरोना वायरस मूल रूप से निकला और इंसानों तक पहुंच गया।