Saturday , September 12 2026 5:07 PM
Home / Entertainment / इस लड़के के ‘पति’ बन गए हैं RICKY MARTIN‬, दो साल से चल रहा था अफेयर

इस लड़के के ‘पति’ बन गए हैं RICKY MARTIN‬, दो साल से चल रहा था अफेयर


इंटरनेशनल सिंगर और एक्टर रिकी मार्टिन इन दिनों अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने इस साल का पहला सबसे बड़ा धमाका कर दिया है। हाल ही में खबर आई है कि रिकी ने अपने पार्टनर यावर युसफ संग शादी रचा ली है।

बता दें कि लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले रिकी मार्टिन समलैंगिक हैं। पिछले 2 साल से 46 वर्षीय रिकी का युसफ के साथ अफेयर चल रहा था। ये दोनों वर्ष 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। गौरतलब है कि 33 साल के युसफ का जन्म सीरीया में हुआ था, वह एक स्वीडिश कलाकार हैं। इन दोनों ने नवंबर में एक दूसरे से सगाई की थी और 2 महीने से लॉस एंजेलिस में रह रहे थे।
गौरतलब है कि विदेशो में चल रही इस समलैंगिक को बहुत से लोगों ने नकारा है, इसके बावजूद भी भारत सरकार इसे लागू करने पर सोच विचार कर रही है। सोशल मीडिया पर लोगों की मानें तो समलैंगिक कुदरत के नियम के उल्ट है। भारत जैसे गुरू देश में समलैंगिक शादी धर्म के खिलाफ है।