
रूस ने एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सिस्टम तैयार किया है, जो जमीन पर लगे स्टारलिंक एंटेना या टर्मिनल की जगह सीधे 500 किमी ऊपर परिक्रमा कर रहे सैटेलाइट्स को निशाना बनाता है। इसका नाम Volna Kupol Garant है और यह सिस्टम शक्तिशाली रेडियो सिग्नल के जरिए सैटेलाइट के एंटेना को ओवरलोड कर देता है।
इससे उस इलाके की इंटरनेट और संचार सेवाएं तय समय के लिए ठप हो जाती हैं। इस तकनीक से सैटेलाइट को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता लेकिन यह इंटरनेट और संचार सेवाओं को पुख्ता तरीके से रोक पाती है। इस तकनीक की वजह से अमेरिका और यूक्रेन की चिंताएं बढ़ गई हैं।
मॉड्यूलर डिजाइन की खूबियां – रूस की यह तकनीक मॉड्यूलर ढांचे के साथ आती है। इसमें 6 ट्रेलर-माउंटेड मॉड्यूल शामिल हैं, जिनमें घूमने वाले सैटेलाइट एंटेना लगे हैं।
यह सिस्टम लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में स्टारलिंक की सेवाओं को जाम कर सकता है।
इस सिस्टम के एंटेना को ट्रेलरों या अलग-अलग जगहों पर लगाकर आसानी से तैनात किया जा सकता है।
दुश्मन के लिए पहचानना आसान- इस सिस्टम की कुछ सीमाएं भी हैं, जैसे कि बड़े आकार और लगातार एक्टिव एंटेना की वजह से यह दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस की नजर में आसानी से आ सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार(REF.) इस तकनीक की वजह से अमेरिकी और यूक्रेन के साथ रूस का अतंरिक्ष मेें भी तनाव बढ़ सकता है।
फिलहाल इस सिस्टम के युद्घ में इस्तेमाल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, ऐसे में इसकी असल परफॉर्मेंस पर कुछ सवालिया निशान जरूर मौजूद हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website