Thursday , November 5 2026 6:07 AM
Home / Entertainment / COVID-19 के लक्षण दिखने के बाद सैम स्मिथ ने खुद को आइसोलेट किया

COVID-19 के लक्षण दिखने के बाद सैम स्मिथ ने खुद को आइसोलेट किया


गायक सैम स्मिथ का कहना है कि ब्रिटेन में लॉकडाउन शुरू होने से दो हफ्ते पहले वह कोरोनोवायरस के संपर्क में आ गए थे। एसशोविज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ की बहन में इसके लक्षण दिखे थे। एप्पल म्यूजिक पर जेन लोव के साथ एक नए साक्षात्कार में, ‘स्टे विथ मी’ गायक ने कहा कि उन्हें यह संक्रमण हो गया है, भले ही उनका तब तक परीक्षण नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि 100 प्रतिशत यह संक्रमण मुझमें है। मैंने इस बारे में पढ़ा है। उससे पूरी तरह से पता चलता है कि यह मुझे है। बल्कि यह पहले से था। मेरी बहन में भी मेरे पांच दिन बाद वही लक्षण मिलने लगे थे। बहन और मैं साथ रहते हैं।”
यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनमें वायरस है, वे दोनों तीन सप्ताह आइसोलेशन में रहे। ।
उन्होंने कहा, “मेरे साथ दादी थी और हम कुछ भी जोखिम नहीं लेना चाहते थे।