Thursday , October 22 2026 10:04 PM
Home / Uncategorized / आलोचनाओं के बीच पाकिस्तान जाएंगे सऊदी के विदेश मंत्री

आलोचनाओं के बीच पाकिस्तान जाएंगे सऊदी के विदेश मंत्री


सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादा फैसल बिन फरहान वीरवार को एक दिन के दौरे पर पाकिस्तान आएंगे। दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने साऊदी अरब के दबाव में कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन से शरीक होने से इनकार कर दिया था। इससे देश-विदेश में इमरान खान की खूब किरकिरी हो रही थी। इसी पृष्ठभूमि में सऊदी अरब के विदेश मंत्री के आने से पाकिस्तान की शर्मिंदगी कुछ कम होगी।

कुआलालंपुर सम्मेलन को मुस्लिम देशों का एक नया संगठन बनाने के प्रयास के रूप में देखा गया था जो निष्क्रिय हो चुके, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) का विकल्प बन सके। इमरान ने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद का आमंत्रण पहले स्वीकार कर लिया था, लेकिन ऐन मौके पर सऊदी अरब के दबाव में सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया।