Sunday , August 23 2026 7:08 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अमिताभ की फिल्म ‘बदला’ को प्रोडयूस करेंगे शाहरूख खान

अमिताभ की फिल्म ‘बदला’ को प्रोडयूस करेंगे शाहरूख खान


बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बदला’ को प्रोडयूस करने का निर्णय लिया है। अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन करीब एक दशक से एक ही फिल्म से उनका कनेक्शन नहीं जुड़ा था। शाहरूख ने अमिताभ की फिल्म‘बदला’को प्रोड्यूस करने का फैसला किया है।

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीका एंटरटेनमेंट ने अकाूर एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर फिल्म‘बदला’को प्रोड्यूस करने का फैसला किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में तापसी पन्नू के साथ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हो गई है। शूटिंग के लिए बच्चन जल्द ही वहां जाने वाले हैं। बदला लेने की इस कहानी को शुरू करने में दस साल लग गए। इस फिल्म को‘कहानी’जैसी सस्पेंस फिल्म बना चुके सुजॉय घोष निर्देशित करेंगे। फिल्म की कहानी में तीन प्रमुख पात्र होंगे। इनमे से दो अमिताभ और तापसी निभा रहें हैं। तीसरे रोल के लिए नसीरुद्दीन शाह ने सहमति दी थी।

‘बदला’दो आदमियों की कहानी है जो एक दूसरे से बदला लेने की कसम के साथ उम्र में बड़े होते जाते हैं लेकिन जब बदले का असली समय आता है तो उनके लिए बदला लेने की परिभाषा ही बदल जाती है।