Sunday , April 26 2026 6:12 PM
Home / News / इंडोनेशिया में जहाज डूबा, 9 सवार लापता

इंडोनेशिया में जहाज डूबा, 9 सवार लापता


इंडोनेशिया के नार्थ सुमात्रा में एक जहाज के समुद्र में डूब जाने के बाद लापता नौ लोगों की खोज का काम जारी है। सर्च एंड रेस्कयू ऑफिस के प्रमुख आगुस विबिसोनो ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को साउथ नियास जिले के तेलुक दालम से रवाना हुआ जहाज सिमुक द्वीप की ओर बढ़ रहा था।

इसी दौरान जहाज पानी में डूब गया। जहाज में नौ लोग सवार थे, जो लापता हो गये। घटना के बाद बचाव और खोजबीन का काम शुरू किया गया, लेकिन लापता हुए लोगों को अब तक पता नहीं चला है