Friday , September 11 2026 2:19 PM
Home / Entertainment / सिंगर सेलीन डियोन ने ऐसे जताया प्रशंसकों का आभार

सिंगर सेलीन डियोन ने ऐसे जताया प्रशंसकों का आभार


लॉस एंजेलिस। गायिका सेलीन डियोन ने 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है, क्योंकि स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने अपने संगीत समारोह रद्द कर दिए हैं। डियोन 30 मार्च को 50 वर्ष की हुईं। वेबसाइट ‘इऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, डियोन ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा, ‘‘प्यारे दोस्तों, मैं आपके अद्भुत जन्मदिन संदेशों और वीडियो के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे गहरे तक छुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपकी उपस्थिति की भावना को महसूस करते हुए मैं आज के दिन परिवार से घिरी हुई थी। आपके प्यार और समर्थन और इतने वर्षों तक मेरे जीवन का बड़ा हिस्सा बने रहने के लिए शुक्रिया। मैं 100 प्रतिशत बनकर वापस लौटने और आप सभी को दोबारा देखने का इंतजार नहीं कर सकती।’’ पिछले सप्ताह गायिका ने घोषणा की थी कि मार्च और अप्रैल में उनके कई संगीत कार्यक्रम रद्द होंगे।