Saturday , August 1 2026 8:15 AM
Home / Entertainment / सिंगर रिहाना की मेकअप आर्टिस्ट ओनो ने किया यह खुलासा

सिंगर रिहाना की मेकअप आर्टिस्ट ओनो ने किया यह खुलासा


लॉस एंजेलिस। गायिका रिहाना की मेकअप आर्टिस्ट प्रिसिलिया ओनो का कहना है कि वह स्टार की भौहों को साबुन की टिकिया से व्यवस्थित करती है।
ओनो ने हार्पर बाजार को बताया, ‘‘यह मेकअप आर्टिस्टों का पुराना ट्रिक है।’’
रिहाना के खुद के फेंटी ब्यूटी कलेक्शन में फाउंडेशन के 40 शेड्स है और 30 वर्षीया गायिका उनमें से किसी एक का लगातार इस्तेमाल नहीं करती है, उनका स्किन टोन रोजाना बदलता है।
ओनो ने कहा, ‘‘अगर आपका चेहरा आपके जिस्म से हल्के रंग का है, तो फिर फाउंडेशन को अपने जिस्म से मेल खाते हुए लगाना चाहिए। यह मैच कर रहा है या नहीं इसे देखने के लिए इसे अपने कंघों पर लगाएं। हम हमेशा ऐसा ही करते हैं, क्योंकि उनका (रिहाना का) स्किन टोन हमेशा बदलता रहता है। वे बहुत जल्दी ही टैन (घूप में रंग गहरा होना) हो जाती है, लेकिन जल्दी ही उनकी त्वचा का रंग फिर वापस हल्का हो जाता है।’’