
मुंबई: पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में आज यहां मुंबई इंडियन्स पर 20 रन जीत से फाइनल में जगह बनाने के बाद बल्लेबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए 160 रन से अधिक के स्कोर को पर्याप्त बताया। पुणे के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के मध्यक्रम को सुंदर(16 रन पर तीन विकेट) ने ध्वस्त किया जिससे टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। सुंदर के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
बड़े नाम काफी अच्छा खेले
स्मिथ ने मैच के बाद कहा, ‘‘टीम से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने धोनी का जिक्र करते कहा कि कुछ बड़े नाम काफी अच्छा खेले। महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में शानदार पारी खेली जबकि मनोज तिवारी और अजिंक्य रहाणे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।’’ अंतिम दो आेर में बने 41 रन के संदर्भ में स्मिथ ने कहा, ‘‘अंतिम दो आेवर में धोनी और तिवारी ने कुछ अच्छे शाट मारे जिससे टीम लय में आ गई और उससे गेंदबाजी में भी मदद मिली।’’ स्मिथ ने वाशिंगटन सुंदर की भी तारीफ की।
धोनी ने खेली तूफानी पारी
शारदुल ठाकुर ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि जयदेव उनादकट और लाकी फग्र्यूसन ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। मुंबई की आेर से पार्थिव पटेल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। पुणे ने इससे पहले मनोज तिवारी (58) और अजिंक्य रहाणे (56) के अर्धशतकों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (26 गेंद में नाबाद 40, पांच छक्के) की तूफानी पारी से चार विकेट पर 162 रन बनाए। तिवारी ने रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 और धोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website