
बोल्ड एक्ट्रैस से नन बनीं सोफिया हयात से कुछ ऐसा किया है, जिससे वो कानूनी काम में फंस गई हैं। दरअसल हाल ही में सोफिया ने अपने दोनों तलवों पर स्वस्तिक और अल्लाह का टैटू गुदवाकर था और उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो को लेकर ना सिर्फ कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, बल्कि उन पर मुंबई के अमबोली पुलिस स्टेशन में एक एक्टविस्ट ने कम्प्लेन भी दर्ज कराई है।
बता दें कि सोफिया के टैटू करवाने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरु कर दिया था। सोफिया के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर इसका विरोध किया। कुछ लोगों ने सोफिया का देश निकाला करने की बात कही, तो किन्हीं ने लिगल नोटिस भिजवाने की धमकी दी। सोफिया ने पैरों के तलवे में स्वास्तिक बनवाया और साथ ही मुस्लिम धर्म के प्रतीक वाला एक टैटू घुटने के नीचे गुदवाया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website