Sunday , October 11 2026 7:40 PM
Home / Entertainment / टिकटॉक पर फैंस बढ़ाने के लिए बेटे ने किया मेरा ‘इस्तेमाल’ : विक्टोरिया बैकहम

टिकटॉक पर फैंस बढ़ाने के लिए बेटे ने किया मेरा ‘इस्तेमाल’ : विक्टोरिया बैकहम


डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम ने मजाक-मजाक में दावा किया कि उनके 17 वर्षीय बेटा रोमियो ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसक बढ़ाने के लिए मेरी लोकप्रियता का ‘इस्तेमाल’ किया।

हाल ही में विक्टोरिया ‘द एलेन डीजेनरेस शो’ पर आईं थी, जहां उन्होंने खुलासा किया कि उनके बेटे ने ‘द स्पाईस गर्ल्स- द ऑल गर्ल पॉप बैंड’, जिसकी कभी वह सदस्य थी, उसके गाने पर अपने साथ उन्हें नचवाया, ताकि टिकटॉक पर उसके फॉलोवर्स बढ़ जाए।