Saturday , September 12 2026 12:33 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सोनम कपूर ने अपने ‘बॉयफ्रेंड’ को दिया अनोखा बर्थडे गिफ्ट

सोनम कपूर ने अपने ‘बॉयफ्रेंड’ को दिया अनोखा बर्थडे गिफ्ट


मुंबईः अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को उनके जन्मदिन पर एक न्यू साइकिल गिफ्ट की। इसी साइकिल पर उन्होंने न्यूयॉर्क की सैर की। जहां वे इन दिनों वीकेशन पर है। आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर को थैंक्स कहते हुए बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया। शनिवार को सोनम ने आनंद के जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज पार्टी दी, इतना ही नहीं उनके फेवरेट स्टार निगेल सिल्वेस्टर से भी मिलवाया। अमेरिका के मशहूर बीएमएक्स राइडर निगेल सिल्वेस्टर के साथ दोनों ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी की।
तस्वीरों को देखने से ऐसा लगता है कि तीनों ने शहर में काफी मस्ती की। सोनम कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- बर्थडे ब्वॉय अपनी नई बाइक के साथ। हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद निगेल सिल्वेस्टर। कैंडी शॉप में आनंद किसी बच्चे की तरह था।
अपनी लेडी लव को धन्यवाद कहते हुए आनंद ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बेस्ट बर्थडे गिफ्ट सोनम कपूर। हूक अप करने के लिए धन्यवाद निगेल सिल्वेस्टर। नीरजा स्टार फैंस को सोशल मीडिया पर लेटेस्ट अपडेट्स देती रहती हैं। वैसे तो सोनम और आनंद ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों को कई बार एकसाथ देखा जाता रहता है। जिससे यह साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।