
टिनसेल टाउन के नए माता-पिता जो जोनस और सोफी टर्नर, जिन्होंने 28 जुलाई को अपने घर नन्हीं परी का स्वागत किया हमेशा एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं।
बता दें कि कपल ने अपनी लाडली का नाम ‘विला जोनस’ रखा है।पेरेंट्स बनने के बाद जो जोनस और सोफी टर्नर की खुशी सांतवे आसमान पर है, जो कि उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में साफ झलक रही है। लुक की बात करें तो सोफी टाॅप और व्हाइट जींस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।
इसके साथ मिनिमल मेकअप, खुले बाल और शेड्स से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। सामने आईं इन तस्वीरों में सोफी की फिटनस देखते ही बन रही है। सोफी ने डिलिवरी के बाद इतनी जल्दी जिस तरह से रिकवर किया वो सभी के लिए फिटनेस गोल है।
उनकी इन तस्वीरों को देखकर को कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने डेढ महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया है। वहीं जो की बात करें तो वह ब्लैक हुडी और शाॅर्ट्स में कूल दिखे।
इस दौरान दोनों ने सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा। कपल की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि साल 2016 में सोफी और जो ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था। मई 2019 में कपल ने लॉस वेगास में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी।
Home / Entertainment / डिलीवरी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में पति जो संग स्पाॅट हुईं सोफी, न्यू मम्मी की फिटनेस ने खींचा सबका ध्यान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website