
लंदन: हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल 2’ के एक स्टंट शूट में जॉय एसजे नाम की एक स्टंट वुमन की मौत हो गई। इस फिल्म में लीड एक्टर रयान रेनॉल्ड है। जानकारी के मुताबिक स्टंट करते वक्त जॉय की मोटरसाइकल कांच से टकरा गई जिसके कारण यह हादसा हुआ।
गौरतलब है कि जॉय पहली पेशेवर अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रोड रेसर थीं। उन्होंने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहना था। यह हादसा वैंकूवर के कनवेंशल हाल में हुआ। हालांकि इस स्टंट को करने से पहले इसकी चार बार रिहर्सल की गई थी।
बता दें ‘डेडपूल 2’ 2016 में आई अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म डेडपूल का सेकेन्ड पार्ट है। यह फिल्म मार्वल कॉमिक्स के ही काल्पनिक किरदार पर आधारित है। इसके साथ ही रेनॉल्ड्स इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म के राइटर रेट रीज और पॉल वर्निक हैं। इसका निर्देशन डेविड लीच ने किया है। ये फिल्म 1 जून 2018 में रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website