Friday , September 11 2026 11:29 AM
Home / Entertainment / नए प्रेमी के साथ कॉफी पीती नजर आईं स्विफ्ट

नए प्रेमी के साथ कॉफी पीती नजर आईं स्विफ्ट


लॉस एंजेलिस। अभिनेता जो एल्विन के साथ प्यार में डूबी गायिका टेलर स्विफ्ट अपने गृहनगर नैशवीले में अभिनेता के साथ कॉफी पीती नजर आईं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, कुछ तस्वीरों में स्विफ्ट और एल्विन बालकनी में सुबह की कॉफी पीते दिखे।

स्विफ्ट गहरे गुलाबी रंग का परिधान पहने हुए थीं, वहीं ब्रिटिश अभिनेता एल्विन जींस और भूरे रंग के टी-शर्ट में दिखाई दिए। एल्विन भी स्विफ्ट के साथ बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे।