
रीसचर्स का दावा है कि COVID-19 के लक्षणों के खत्म होने के बावजूद शरीर में कोरोना वायरस मौजूद रह सकता है। अब तक दुनिया में इसके कारण 30000 लोगों की मौत हो चुकी है।
रीसरचर्स ने दावा किया है कि उन्होंने कोविड-19 के हल्के संक्रमण वाले जिन मरीजों का इलाज किया, उनमें से आधे रोगियों में बीमारी के लक्षण गायब हो जाने के बाद भी आठ दिन तक कोरोना वायरस रहा। अमेरिकन जर्नल ऑफ रेस्पिरेटरी ऐंड क्रिटिकल में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चलता है कि बीमारी के प्रसार को रोकना क्यों कठिन रहा है।
अध्ययन में 16 रोगियों का आकलन किया गया जिनका बीजिंग स्थित पीएलए जनरल हॉस्पिटल के उपचार केंद्र में 28 जनवरी से 9 फरवरी 2020 तक इलाज चला और इस अवधि में छुट्टी दी गई। अमेरिका की येल यूनवर्सिटी से भारतीय मूल के वैज्ञानिक लोकेश शर्मा भी इस अध्ययन में शामिल थे। अध्ययन में वैकल्पिक दिनों में लिए गए रोगियों के नमूनों का विश्लेषण किया गया।
अमेरिका
अमेरिका
केस: 93,881मौत: 1,421ठीक हो चुके: 2,429
इटली
केस: 86,498मौत: 9,134ठीक हो चुके: 10,950
चीन
केस: 81,340मौत: 3,292ठीक हो चुके: 74,588
स्पेन
केस: 64,059मौत: 4,934ठीक हो चुके: 9,357
जर्मनी
केस: 49,344मौत: 304ठीक हो चुके: 5,673
ईरान
केस: 32,332मौत: 2,378ठीक हो चुके: 11,133
फ्रांस
केस: 29,155मौत: 1,696ठीक हो चुके: 4,948
ब्रिटेन
केस: 14,543मौत: 759ठीक हो चुके: 135
स्विजरलैंड
केस: 12,311मौत: 207ठीक हो चुके: 897
दक्षिण कोरिया
केस: 9,332मौत: 139ठीक हो चुके: 4,528
निगेटिव रिपोर्ट के बाद दी जाती है छुट्टी
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि रोगियों को ठीक होने और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। अध्ययन के सह-लेखक शर्मा ने कहा, ‘हमारे अध्ययन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि आधे रोगियों में लक्षणों के ठीक होने के बाद भी उनसे वायरस का प्रसार हो रहा था।’ दुनियाभर में अब तक करीब 30,000 लोगों की मौत कोरोना के इन्फेक्शन के कारण हो गई है। सबसे खराब हालात यूरोप में हैं जहां 20,000 लोगों की जान चली गई है।
यूरोप में गई 20,000 की जान
कोरोना के कारण सबसे खराब हालात यूरोप में हैं जहां 20,000 लोगों की जान चली गई है। एशिया में चीन अभी भी सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाला देश है। हालांकि, यहां स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है। चीन में 81,394 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 3,295 की मौत हो गई। इसके बाद ईरान में 35,408 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 2,517 लोगों की मौत हो गई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website