Wednesday , May 27 2026 11:51 AM
Home / Uncategorized / हवाई हमले में मारा गया तालिबान का कमांडर

हवाई हमले में मारा गया तालिबान का कमांडर

8
पेशावरः अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में हवाई हमले में आतंकवादी संगठन तालिबान का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। पहले भी इस कमांडर के मारे जाने की कई बार घोषणा की जा चुकी है। इस आतंकवादी संगठन के सदस्यों ने आज इस बात की पुष्टि की।

कुंदुज में मुल्ला अब्दुल सलाम अखुंद हवाई हमले में मारा गया। वह कुछ दिन पहले यहां आया था और दास्ते अराची नगर के एक मकान में रूका हुआ था, इसी दौरान हुए ड्रोन हमले में वह मारा गया। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने अखुंद के मौत की पुष्टि की है। अमेरिका सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कल कुंदुज में अमेरिकी लड़ाकू विमान ने हवाई हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *