Saturday , June 27 2026 4:38 PM
Home / News / तालिबान का नया फरमान- अब अफगानिस्तान में जिम में भी महिलाओं की No Entry

तालिबान का नया फरमान- अब अफगानिस्तान में जिम में भी महिलाओं की No Entry


लड़कियों के स्कूल और कालेज जाने तथा महिलाओं के नौकरी करने पर रोक के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के जिम जाने पर रोक लगा दी है। सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अकेफ मोहजेर ने कहा कि समूह ने पिछले 15 महीनों में महिलाओं के लिए पार्क और जिम बंद करने से बचने की पूरी कोशिश की और पुरुषों व महिलाओं के लिए सप्ताह के अलग-अलग दिन निर्धारित किए, परंतु दुर्भाग्य से आदेशों का पालन नहीं किया गया।
अधिकतर मामलों में पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक साथ पार्कों में देखा गया और महिलाएं हिजाब के बिना भी दिखाई दीं, अत: हमें महिलाओं के लिए पार्क और जिम बंद करने पड़े। तालिबान की टीमें यह जांचने के लिए प्रतिष्ठानों की निगरानी शुरू करेंगी कि क्या महिलाएं अभी भी जिम का उपयोग तो नहीं कर रही हैं।