
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की मौत के 3 दिन बाद ही एक्ट्रेस तनुश्रा दत्ता महाकाल बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचीं। एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो शेयर करते हुए काफी कुछ लिखा भी है। नाना पाटेकर के निधन के बाद Evil dead कहकर कॉमेंट करने वालीं तनुश्री दत्ता को भले आलोचनाएं मिली हों लेकिन लगता है कि वो चुप नहीं बैठने वालीं। अब इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्ट में उन्होंने नाना पाटेकर की मौत के बाद जीवन में एक पॉजिटिव डेवलपमेंट की बात कही है। बता दें कि नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में 75 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
शेयर किए इस वीडियो में तनुश्री महाकाल की मूर्ति के सामने प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘महाकाल बाबा के दरबार में मेरी आस्था! वही हैं जिन्होंने मुझे मेरे जीवन पर हुए अनेक हमलों से बचाया और नाना और उनके मित्रों द्वारा किए गए सैकड़ों मारण क्रियाओं से मेरी रक्षा की। यह कितना बड़ा संयोग है कि मेरे जीवन में इतनी पॉजिटिव घटना घटने के ठीक बाद मुझे महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिला। हालांकि मुझे मृत्यु की खबर की सच्चाई पर पूरा संदेह है। मैं सचमुच यही कामना और आशा करती हूं कि यह बुराई हमेशा के लिए मर जाए और मेरे जीवन की सारी बुराइयां एक-एक करके दूर हो जाएं।’
महाकाल ने मेरे जीवन पर हुए अनेक हमलों से बचाया और नाना और उनके मित्रों द्वारा किए गए सैकड़ों मारण क्रियाओं से मेरी रक्षा की। यह कितना बड़ा संयोग है कि मेरे जीवन में इतनी पॉजिटिव घटना घटने के ठीक बाद मुझे महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिला। हालांकि मुझे मृत्यु की खबर की सच्चाई पर पूरा संदेह है। मैं सचमुच यही कामना और आशा करती हूं कि यह बुराई हमेशा के लिए मर जाए।
‘यदि आप मुझसे प्रेम करते हो, तो उन सभी बुराइयों का नाश कर दो’ – उन्होंने आगे लिखा, ‘यही मेरी दिल से दुआ है, प्रार्थना है, महाकाल बाबा से हार्दिक इच्छा है। मैंने इनसे कभी कुछ नहीं मांगा। उनकी भक्ति और उनका आशीर्वाद ही काफी था हमेशा मेरे लिए लेकिन आज मैं अपने सभी देवी-देवताओं से कह रही हूं। यदि आप मुझसे प्रेम करते हो, तो उन सभी बुराइयों का नाश कर दो जिन्होंने मुझे सताने का निश्चय किया है और जो तब तक नहीं रुकेंगी जब तक वे मर नहीं जातीं। उन सभी को, जिनमें उनके चापलूस, सहायक और समर्थक भी शामिल हैं, जिनके कारण ये बुराइयां मुझे सताना जारी रखे हुए हैं।’
‘अगर ये लोग जिंदा रहे तो मैं इस दुनिया में अपना मकसद पूरा नहीं कर पाऊंगी’ – तनुश्री ने अपनी बात खुलकर रखते हुए कहा है, ‘अगर ये लोग जिंदा रहे तो मैं इस दुनिया में अपना मकसद पूरा नहीं कर पाऊंगी और मैं यहां से चली जाऊंगी। मैं चाहती हूं कि ये सब चले जाएं और इनकी मृत्यु की पूरी पुष्टि हो जाए। मैं इनकी अत्यधिक नकारात्मकता और लगातार रची जा रही साजिशों को और बर्दाश्त नहीं कर सकती। मेरी सवारी आ रही है और जब तक मेरी यह इच्छा पूरी नहीं होती, मैं धरती पर नहीं रुकूंगी। या तो वे रहेंगे या मैं, बाबा। असल में, अंतरिक्ष में मैं आपसे बेहतर तरीके से जुड़ सकती हूं। धरती को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है और यहां रहने का मेरे पास कोई ठोस कारण नहीं है। हर हर महादेव।’
‘अब मैं आपसे यह अपने जन्मसिद्ध अधिकार के साथ मांग रही हूं’ – एक्ट्रेस ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, ‘महादेव, मैं चाहती हूं कि आप संसार को सिद्ध करें कि आप मुझसे कितना प्रेम करते हैं! युगों से मैं आपका भक्त रही हूं। अब मैं आपसे यह अपने जन्मसिद्ध अधिकार के साथ मांग रही हूं। वे मुझे नहीं पहचानते, पर आप पहचानते हैं, इसलिए कृपया मेरी विनम्र विनती स्वीकार करें।’
‘प्लीज़ नाना पाटेकर के खिलाफ कुछ पोस्ट न करें’ – तनुश्री के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने जहां उन्हें सपोर्ट किया है, वहीं कुछ उन्हें भला-बुरा भी कह रहे हैं। एक ने कहा- आपके स्टैंड को सलाम, आप पर गर्व है। वहीं एक ने कहा- आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि प्लीज़ नाना पाटेकर के खिलाफ कुछ पोस्ट न करें, वाकई ऊपरवाला सब देख रहा है। वहीं किसी ने कहा हैृ- 100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को।
2018 में तनुश्री ने ‘मीटू’ आंदोलन की शुरुआत की – बताते चलें कि तनुश्री ने साल 2009 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के सेट पर नाना पाटेकरपर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 2018 में तनुश्री ने ‘मी टू’ आंदोलन की शुरुआत की और नाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आवाज उठाई। हालांकि, साल 2019 में सबूतों के अभाव में इस मामले को बंद कर दिया गया। 2025 में, मुंबई के अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने कानूनी समय सीमा समाप्त होने के बाद शिकायत दर्ज करने के कारण नाना के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया।
Home / Entertainment / Bollywood / तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन को बताया पॉजिटिव डेवलपमेंट, महाकाल पहुंचीं और कहा- एक एक कर सबका नाश कर दो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website