Thursday , February 12 2026 12:00 PM
Home / Entertainment / इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, लड़ रही हूं ब्रेस्ट कैंसर से

इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, लड़ रही हूं ब्रेस्ट कैंसर से

14
लॉस एंजेलिस । एक्ट्रेस शानेन डोहर्टी अपनी कैंसर की लड़ाई को लेकर खुलकर सामने आ गईं हैं। उन्होंने यह खुलासा किया कि उन्हें फरवरी 2015 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। शानेन डोहर्टी ने वेबसाइट ‘इटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, ” यह बहुत मुश्किल है। मैंने जिंदा रहने के बारे में सोचना शुरू किया। अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखती।”
हालांकि, शानेन डोहर्टी कैंसर को मात देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और इसके लिए वह सबकुछ कर रही हैं। उन्होंने कहा, ” मुझे भरोसा है कि अगर मैं इससे लडूंगी तो यह ठीक हो जाएगा।”
डोहर्टी ने हाल ही में इंस्टाग्रम पर अपनी गंजे सिर की तस्वीर जारी की थी। फिल्म ‘बेवरली हिल्स 90210′ में उनके सह-कलाकार जेसन प्रीस्ट्ली ने उन्हें उनके संघर्ष के लिए हसी करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *