Saturday , June 13 2026 11:33 PM
Home / News / इस देश ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन

इस देश ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन

10
दुबईः सोने की चेन पहनना हर किसी का सपना होता है लेकिन आपने कभी सोने की साढ़े 5 कि.मी. लंबी चेन के बारे में सुना है। हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन को दुबई में प्रदर्शि‍त किया गया।

यह चेन साढ़े पांच किलोमीटर लंबी और 256 किलो वजन की है। इस चेन को बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल हुआ है। प्रदर्शन के बाद इस चेन को कई हिस्सों में काट दिया जाएगा और उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्होंने इसकी बुकिंग की है। सोने की इस चेन को गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में हाथ से बनी दुनिया की सबसे लंबी चेन के रूप में जगह दी गई है।

इसे दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप एसोसिएशन ने पांच बड़े ज्वेलरों की मदद से बनवाया है। दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के लिए इसे खास तौर से तैयार किया गया है। इस चेन में 40 लाख जोड़ हैं और इसे बनाने के लिए 100 कारीगर 45 दिन तक लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *