
फीफा विश्व कप 2026 में तीन ओपनिंग सेरेमनी हुई। मेक्सिको सिटी में पहली ओपनिंग सेरेमनी का योजन किया गया। कनाडा में टोरंटो में कनाडा और बोस्निया और हर्जेगोविना का मैच हुआ। इससे पहले भी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। अमेरिका में हुए टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले भी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
कनाडा में वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत पारंपरिक पोशाक पहने कलाकारों के डांस और ड्रम बजाने के साथ हुई। इस सेरेमनी की शुरुआत कनाडा के मूल निवासियों और वहां की विरासत के सम्मान के साथ हुई, जिसमें म्यूजिशियन विलियम प्रिंस ने देश में आए फैंस का वेलकम किया।
कई फेमस आर्टिस्ट की प्रस्तुति – ओपनिंग सेलिब्रेशन के दौरान एलेसिया कारा ने अपना हिट गाना “वाइल्ड थिंग्स” गाया। जेसी रेयेज और एलियाना ने इल्युमिनेट गाना पेश किया, जिसके साथ ऊपर उठती हुई गोल्डन फुटबॉल और लाल-सफेद धुएं के इफेक्ट्स भी दिखाए गए।
नोरा फतेही का Siir Siir पर परफॉर्मेंस – नोरा फतेही का जन्म टोरंटो में ही हुआ है। उन्होंने आधिकारिक फीफा एंथम Siir Siir पर परफॉर्म किया। इस गाने को वेजेड्रीम और संजॉय के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस गाने में मोरक्कन डारिजा, अरबी, फ्रेंच और इंग्लैंड भाषाओं को बहुत आसानी से एक लयबद्ध रचना में पिरोया गया है।
लॉ एंजिलिस में केटी पेरी का वंडर गाया – 1994 के बाद अमेरिका में फीफा विश्व कप का आयोजन हो रहा है। लॉस एंजिलिस में केटी पेरी ने सिल्वर ड्रेस पहन रखी थी और “वंडर” गाना गाने के लिए फैंस को मंत्रमुक्त कर दिया। उन्होंने टियस लुका नाम के एक बच्चे का हाथ पकड़कर शुरुआत की। 5 साल की उम्र में इस बच्चें ने गाने को रिकॉर्ड किया था।
डैन और शे ने राष्ट्रगान गाया – सोफी स्टेडियम में फ्यूचर, अनिता, ब्लैकपिंक की लिसा, रेमा और टायला ने अमेरिका में हुई ओपनिंग मैच के लिए माहौल तैयार किया। वहीं डैन और शे ने अमेरिका का राष्ट्रगान गाया।
दुनिया का सबसे महंगा स्टेडियम – सोफी स्टेडियम दुनिया का सबसे महंगा स्टेडियम है। इसे 52 हजार करोड़ की लागत में बनाया गया है। यहां 70 हजार फैंस बैठ सकते हैं। वहीं बड़े इवेंट के लिए इसकी क्षमता को एक लाख तक बढ़ाया जा सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website