
न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इंग्लैंड से जारी टेस्ट सीरीज के बीच केन विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया है. विलियमसन ने अचानक संन्यास का फैसला लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है.
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन, अचानक लिया संन्यास – 35 साल के केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इंटरनेशनल क्रिकेट में विलियमसन ने 19,346 रन बनाए. इसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल रहे. एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ केन विलियमसन न्यूजीलैंड के बेहतरीन कप्तान भी साबित हुए. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कीवी टीम की कमान संभाली.
2016 से 2014 के बीच केन विलियमसन इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के कप्तान रहे. विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती. वहीं वो दो बार कीवी टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में लेकर गए और तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचाया. 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले केन विलियमसन ने नवंबर, 2025 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.
जानें संन्यास लेकर क्या बोले केन विलियमसन? – न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में केन विलियमसन ने कहा, “मैं इस बारे में काफी लंबे समय से सोच रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यही सही समय है. मेरे अंदर हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक जुनून और भूख रही है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है.”
ऐसा रहा केन विलियमसन का इंटरनेशनल करियर – केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट, 175 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 9,515 रन, वनडे में 7,257 रन और टी20 इंटरनेशनल में 2,575 रन बनाए.
Home / Sports / न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर सबको चौंकाया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website